ना वर्दी का लिहाज, ना लोगों का ख्याल...पत्नी के साथ दरोगा जी की गंदी हरकत का वीडियो वायरल...

Amanat Ansari 20 Feb 2025 08:50: PM 1 Mins
ना वर्दी का लिहाज, ना लोगों का ख्याल...पत्नी के साथ दरोगा जी की गंदी हरकत का वीडियो वायरल...

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने न सिर्फ समाज को बल्कि पुलिस विभाग को भी शर्मसार कर दिया है. वीडियो एक दारोगा के अश्लील हरकत करने से जुडा है. वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है. वायरल वीडियो में दरोगा नशे में धुत होकर न सिर्फ खुद को बुरा भला कर रहा है, बल्कि पुलिस विभाग पर भी अभद्र टिप्पणी कर रहा है.

वह खुद को फर्जी दरोगा बता ही रहा था कि किसी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया. देखते ही देखते लोगों ने वीडियो पर कमेंट करने शुरू कर दिए. मामले को बढ़ता देख कासगंज पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को निलंबित कर दिया है. हालांकि वीडियो अभी भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो में दरोगा को सरेराह महिला के साथ अश्लील हरकत हुए देखा जा सकता है, हालांकि महिला बार-बार उसे रोकने की कोशिश करती है, फिर भी वह बार-बार ओछी हरकत करता है.

वीडियो देखकर साफ पता चलता है, उसे किसी का भय नहीं है. वहीं जांच करने करने के बाद पता चला है कि जिस महिला के साथ वह बार-बार सब के सामने अश्लील और गंदी हरकत करता है, वो महिला उसकी पत्नी है. महिला दरोगा पति को समझाने की कोशिश भी करती है, लेकिन वह नहीं मानता है. और पास से गुजर रहे लोगों को भी भला-बुरा कहता है. मामला संज्ञान में आने के बाद कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद वायरल वीडियो के दावे को सही पाया गया.

जांच के बाद पता चला कि दरोगा कासगंज की पुलिस लाइन में कार्यरत है. और वीडियो में जो महिला दिख रही है वह उसकी पत्नी है. दरोगा के वीडियो तब वायरल हुए, जब वह कासगंज एसपी ऑफिस के कुछ ही दूरी पर पत्नी के साथ बैठे थे. जहां वह पत्नी के साथ गंदी हरकतें करना शुरू कर देता है. पत्नी उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वह नहीं मानता है. जांच के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है.

Kasganj news Kasganj inspector Kasganj viral video Kasganj inspector video viral

Recent News