काफिले से 2 बच्चों की मौत मामले पर करण भूषण सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा...

Global Bharat 30 May 2024 09:24: PM 1 Mins
काफिले से 2 बच्चों की मौत मामले पर करण भूषण सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा...

सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे और कैसरगंज से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले से एक्सीडेंट मामले ने तूल पकड़ रखा है. बता दें कि बीते दिन करण भूषण सिंह के काफिले की कार से एक्सीडेंट हो गया था, उनकी एक फॉर्च्यूनर कार ने 3 बच्चों को कुचल दिया. हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई और एक घायल है.

अब पूरे मामले पर करण भूषण सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि "मुझे बहराइच में एक कार्यक्रम में जाना था और मैं अपने काफिले के साथ वहां जा रहा था. यह दुर्घटना काफिले की आखिरी कार से हुई है... जब दुर्घटना हुई, मैं पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुका था.

सूचना मिलते ही मैंने पीड़ितों को अस्पताल ले जाने के लिए अपनी गाड़ी भेजी. मैं मृतक के परिवार से कहना चाहता हूं कि हम बीमारी और स्वास्थ्य में आपके साथ रहने की पूरी कोशिश करेंगे और अपनी पूरी क्षमता से जो भी कर सकते हैं, करेंगे.

वहीं इस मामले में करण के पिता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारे बेटे की गाड़ी काफिले से 3 से 4 किलोमीटर आगे चल रही थी. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा वो बच्चे पहले एक महिला से टकराए, महिला से लड़ने के बाद उनकी गाडी़ काफिले की गाड़ी से टकराई है. उसमें दो बच्चों का निधन हो गया है, उनका निधन दुखादायी है. बृजभूषण सिंह ने कहा कि घटना की जिम्मेदारी ड्राइवर लेगा, ड्राइवर हाजिर हो चुका है.

दरअसल, बुधवार को भाजपा प्रत्याशी करण भूषण शरण सिंह के काफिले में शामिल कार ने 4 लोगों को कुचल दिया था. काफिले में मौजूद फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक सड़क किनारे जा रही एक महिला गंभीर रूप से घायल है. 

Recent News