प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई महिला थाना प्रभारी, परिजनों ने की जमकर पिटाई, कमिश्नर ने किया सस्पेंड

Global Bharat 03 Aug 2024 09:28: PM 1 Mins
प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई महिला थाना प्रभारी, परिजनों ने की जमकर पिटाई, कमिश्नर ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला इंस्पेक्टर को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जिसके बाद महिला के प्रेमी के परिजनों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी. घटना का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया है. वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जानकारी मिली है कि महिला इंस्पेक्टर का प्रेमी भी इंस्पेक्टर है, जिसका महीनों से आगरा की महिला इंस्पेक्टर के साथ चक्कर चल रहा था.

बताया जा रहा है कि प्रेमी इंस्पेक्टर का उसके पत्नी के साथ रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है, जिस वजह से दोनों में तलाक की नौबत आ गई है और तलाक को लेकर केस भी चल रहा है. इसी बीच प्रेमी इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर से प्रेमिका से मिलने आगरा चला आता है, जिसकी भनक उसके घरवालों को लग जाती है और घर वाले दोनों को रंगे हाथों पकड़ लेते हैं.

दावा किया जा रहा है कि जब उसके घर वाले वहां पहुंचे तो दोनों को सरकारी घर में पाया और अंदर से कमरा लॉक था. घरवालों ने पहले उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन जब काफी देर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो उसके परिजन दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए और दोनों को खींचकर बाहर निकाला. इस दौरान परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी.

महिला इंस्पेक्टर आगरा के रकाबगंज थाना की प्रभारी प्रभारी बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार महिला इंस्पेक्टर के साथ लड़के का रिश्ता परिजनों को पसंद नहीं है. यही वजह है कि दोनों को एक साथ देखकर परिजनों ने आपा खो दिया और दोनों की पिटाई कर दी.

बताया जा रहा है कि जिले के सिटी कमिश्नरी में स्थित थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर और उसके प्रेमी काफी समय से एक साथ रहते हैं. दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनके परिजनों को यह रिश्ता ठीक नहीं लगता है. बता दें कि महिला इंस्पेक्टर को थाना परिसर में ही सरकारी आवास मिला हुआ है. इसमें वह अकेले रहती है. इसी बीच पुलिस कमिश्नर ने महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है.

Recent News