महिला पंचों को घर में रखकर शपथ लेने पहुंच गए उनके पति, वीडियो वायरल होते ही मचा हंगामा, पंचायत सचिव निलंबित

Amanat Ansari 07 Mar 2025 12:55: PM 1 Mins
महिला पंचों को घर में रखकर शपथ लेने पहुंच गए उनके पति, वीडियो वायरल होते ही मचा हंगामा, पंचायत सचिव निलंबित

Husbands took oath instead of women Panchs: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली. शपथ का वीडियो-फोट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हंगामा मच गया. मामले को बढ़ता देख जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दे दिए. इस मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख निहारिका बारी ने बताया कि पंचायतों में ऐसे किसी भी शपथग्रहण का प्रावधान नहीं है. उन्होंने जिले के कलेक्टर से इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है.

यह भी पढ़ें: सहवाग पर टूटा दुखों का पहाड़, इस मामले में भाई हुआ गिरफ्तार...

पूरा मामला छत्तीसगढ़ के पंडरिया ब्लॉक स्थित परसवाड़ा पंचायत से जुड़ा हुआ है. यहां 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों को शपथ दिलाई गई थी. हाल में राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे. सोमवार को पंचों की जगह उनके पतियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. इस पंचायत से 6 महिला और 6 पुरुषों ने चुनाव में जीत हासिल की थी. सभी पांचों को मंगलवार को शपथ दिलाई जानी थी, लेकिन सोमवार को ही महिला पंचों के पतियों को शपथ दिला दी गई.

यह भी पढ़ें: BCCI उपाध्यक्ष ने हिंदू आस्था में दिखाया अटूट विश्वास, पाकिस्तान स्थित भगवान राम के पुत्र लव के मंदिर में की पूजा-अर्चना

जिम्मेदार पंचायत सचिव को निलंबित करने के बाद जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी ने कहा है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी. इससे पहले परसवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव प्रदीप ठाकुर ने वीडियो गलत बताया था. उन्होंने कहा था कि सिर्फ 6 पुरुष पंच को शपथ दिलाई गई थी. जबकि महिला पंचों को गुरुवार को शपथ दिलाई जानी थी. हालांकि जांच में पता चला कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वह सही है, जिसके बाद पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया गया.

बता दें कि पिछले महीने ही छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव हुए हैं. राज्य में मई 2008 से ही पंचायत में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है. यही कारण है कि यहां बड़ी संख्या में महिलाएं जनप्रतिनिध चुनी गई हैं. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टी भाजपा पर निसान साथ रही है और सामाजिक संगठनों को इसे महिला सशक्तिकरण का भद्दा मजाक बताया है.

paraswada panchayat Shapath Grahan Panchayat Shapath Grahn panchayat election mahila panch husband shapath

Recent News