Expressway viral video: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक्सप्रेस वे पर संभोग वाले वीडियो पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, कल तक जिस नेता मनोहर लाल धनखड़ को बीजेपी नेता बताया जा रहा था उसने ही अब वीडियो और बीजेपी दोनों सो पल्ला झाड़ लिया है, ऑपइंडिया के मुताबिक धनखड़ ने कहा है कि इस वीडियो में वो नहीं हैं, ना ही उस महिला के बारे में कोई जानकारी है. धनखड़ का दावा है कि ये गाड़ी पहले ही उन्होंने बेच दी थी. साथ ही इस रिपोर्ट मे ये भी दावा किया गया है कि धनखड़ का कहना है कि उनका बीजेपी से भी कुछ लेना-देना नहीं है, धनखड़ ने कहा है कि मेरी पत्नी जरूर बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य है, लेकिन मैं पार्टी में बिलकुल भी नहीं हूं. ऑप इंडिया की रिपोर्ट मे ये दावा किया गया ह कि ये बयान पुलिस की पूछताछ के दौरान धनखड़ ने दिये हैं,

एक्सप्रेसवे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा
इसी रिपोर्ट में ये धावा भी किया गया है कि धनखड़ ने एक्सप्रेसवे के प्रबंधन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने का दावा भी किया है, धनखड़ का मानना है कि प्रबंधन की वजह से ही उनकी चारों तरफ बदनामी हुई है, इसीलिए अब उनके खिलाफ भी केस किया जाएगा.
बता दें कि हाल ही में मंदसौर में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे एक महिला और एक शख्स सड़क पर ही संबंध बनाते दिखाए गए थे. जिसके बाद कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने मनोहर लाल धनखड़ को गिरफ्तार किया था. लेकिन अब धनखड़ का कहना है कि वो कार उन्होंने पहले ही बेच दी थी.