मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Global Bharat 30 May 2026 10:37: AM 1 Mins
मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एहसान नामक युवक को गिरफ्तार किया है. मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी पुलिस स्टेशन में कान पकड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है. वायरल वीडियो में युवक कथित रूप से कहता सुनाई देता है कि योगी गुंडा है, योगी से बड़ा कोई दूसरा गुंडा नहीं है. योगी और अमित शाह मेरे सामने आकर बात करें. मैं अल्लाह को मानता हूं, किसी योगी के आदेश को नहीं मानता हूं.  वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और स्थानीय स्तर पर शिकायत दर्ज कराई गई.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में वीडियो को आरोपी से जुड़ा पाए जाने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद सामने आए एक अन्य वीडियो में आरोपी पुलिस थाने में कान पकड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है. वीडियो में वह अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कह रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

CM Yogi Adityanath News Meerut Ehsaan Arrested Yogi Adityanath Remark Case .Uttar Pradesh Police Action Viral Video Meerut News

Description of the author

Recent News