यूपी में मौसम का महाप्रलय! 100 किलोमीटर की रफ्तार से आएगा तूफान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Global Bharat 28 May 2026 09:43: PM 1 Mins
यूपी में मौसम का महाप्रलय! 100 किलोमीटर की रफ्तार से आएगा तूफान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम बेहद खतरनाक रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 28 मई से 31 मई तक के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

IMD की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 28 मई की शाम से शुरू होने वाला खराब मौसम 31 मई तक जारी रह सकता है. इस दौरान प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, बरेली, रामपुर और मुरादाबाद समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने 29 मई को सबसे ज्यादा खतरनाक दिन बताया है. बांदा, प्रयागराज, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और आसपास के इलाकों में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका जताई गई है. कई जिलों में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं. गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, संतकबीरनगर, बस्ती और कुशीनगर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. वहीं पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. IMD ने लोगों से खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है. किसानों को फसल और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है. 

विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं से कमजोर मकानों, होर्डिंग्स और पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. मौसम विभाग के अनुसार एक जून के बाद प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है, लेकिन फिलहाल अगले 72 घंटे बेहद सतर्क रहने की जरूरत है.

Uttar Pradesh Weather Alert UP Thunderstorm Warning IMD Red Alert UP Heavy Rain in Uttar Pradesh Hailstorm and Strong Winds UP

Description of the author

Recent News