“पाकिस्तान को मिटाने में…” PM मोदी को ये क्या कह गए पप्पू यादव, गिरिराज की सनातन यात्रा पर भी खूब बरसे, CM नीतीश पर भी साधा निशाना

Global Bharat 20 Oct 2024 12:00: PM 1 Mins
“पाकिस्तान को मिटाने में…” PM मोदी को ये क्या कह गए पप्पू यादव, गिरिराज की सनातन यात्रा पर भी खूब बरसे, CM नीतीश पर भी साधा निशाना

बिहार के पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के हिंदू स्वाभिमान यात्रा (Hindu Swabhiman Yatra) और पीएम मोदी (PM Modi) पर जोरदार निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को भी आड़े हाथों लिया है. दरअसल गिरिराज सिंह इन दिनों हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं. यात्रा की शुरुआत उन्होंने शिमांचल से की है और शिमांचल के अंतर्गत ही पूर्णिया लोकसभा सीट भी आता है.

पप्पू यादव ने किसी का नाम लिया बिना कहा है कि अगर देश के हिंदू खतरे में हैं तो 56 इंच वाला कहां चला गया है. यहां पप्पू यादव के निशान पर पीएम नरेंद्र मोदी थे. पप्पू यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि इन्हें चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब जब इजरायल हमास को मिटा सकता है तो पाकिस्तान को मिटाने में इन्हें क्यों डर लग रहा है. गिरिराज सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वे नफरत फैलाएंगे तो हम उनकी यात्रा के आगे सो जाएंगे.

इस दौरान पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा को रोककर अपनी इमेज बचानी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हम इन जैसे लोगों की यात्रा को देखे हैं. कोई बड़का गाड़ी में सोते हैं तो कोई पैराशूट लेकर आलाउद्दीन के चिराग को आपका कैंडिडेट कह देते हैं. उन्होंने कहा कि इस देश में 122 करोड़ हिंदू है और 18 करोड़ मुस्लिम है तो 122 करोड़ को कौन मिटाएगा.

पप्पू यादव, जिनका असली नाम राजेश रंजन है, बिहार के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं और जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख हैं. पप्पू यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) से की थी और बाद में वह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो गए थे. उन्हें अक्सर बिहार की राजनीति में एक स्वतंत्र और प्रभावशाली नेता के रूप में देखा जाता है, जो अपने जनहितकारी कार्यों और बिहार की जनता के प्रति उनके समर्पण के लिए जाने जाते हैं.

Pappu Yadav Hindu Swabhiman yatra Giriraj Singh

Description of the author

Recent News