चौथी तिमाही में बढ़कर 550 करोड़ रुपए हुआ Paytm का घाटा

Global Bharat 22 May 2024 06:20: PM 1 Mins
चौथी तिमाही में बढ़कर 550 करोड़ रुपए हुआ Paytm का घाटा

पेटीएम ने अपने चौथे तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है, जिससे कंपनी में जोरदार घाटे की जानकारी मिल रही है. कंपनी का घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपए हो गया है. बता दें कि पिछले साल इसी अवधि में घाटा 167.5 करोड़ रुपये था.

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि परिचालन आय 2.8 प्रतिशत घटकर 2,267.1 करोड़ रुपए हो गई, पिछले साल समान अवधि में यह 2,464.6 करोड़ रुपए थी.

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 15 मार्च से व्यापारियों सहित ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट और फास्टैग में जमा, क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया है.

ज्ञात रहे कि पेटीएम ने पीपीबीएल पर आरबीआई के प्रतिबंध से 300-500 करोड़ रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया था.

Recent News