नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा हो रही थी. चर्चा में देश भर के अलग-अलग नेताओं ने अपनी राय रखी. उत्तर प्रदेश के पूर्व अखिलेश यादव ने भी महिला आरक्षण बिल पर राय रखी. सांसदों का पक्ष सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया. प्रधानमंत्री के जवाब के वक्त अखिलेश को मित्र कहा, इसके बाद अखिलेश यादव का रिएक्शन देखने लायक था. प्रधानमंत्री ने अखिलेश यादव को मित्र व काम आने की बात कहीं तो कहते ही उनका रिएक्शन अलग ही था. मोदी ने कहा कि अखिलेश हमारे मित्र हैं और कभी-कभी काम आ जाते हैं.
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर जवाब देते हुए नरेंद्र मोदी ने सांसद धर्मेंद्र को जवाब देते हुए कहा कि आपने सच्चाई बता दिया कि हम अति पिछड़ा समाज से आते हैं. अखिलेश यादव तो हमारे मित्र हैं, जो कभी-कभी काम भी आ जाते हैं. नरेंद्र मोदी द्वारा यह बात कहने के बाद अखिलेश यादव हाथ जोड़ते हुए मुस्कुरा दिए और अभीवादन स्वीकार किया. सदन के अंदर तंज भरा यह सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग तारीफ कर रहे हैं कि सदन का माहौल ऐसा होना ही चाहिए.
माहौल हुआ खुशमय
महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर सदन में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर जमकर निशाना. कई बड़े आप भी बीजेपी लगाए. उनमें बिल के आड़ में जनगणना प्रभावित करने व आरक्षण प्रभावित करने की बात कहीं. बीजेपी के नेताओं ने सपा पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी ने कहा कि बिल का विरोध सपा के लिए नुक्सानदेह साबित होगा. वहीं, प्रधानमंत्री और अखिलेश के बीच हुई चर्चा के बाद पूरे दिन की कड़वाहट मिठास में बदल गई.