राजद नेता का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल, महिला को धमकाकर संबंध बनाने का आरोप; गांववालों ने अंधेरे में पकड़ा

Amanat Ansari 02 Sep 2026 01:36 PM 1 Mins
राजद नेता का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल, महिला को धमकाकर संबंध बनाने का आरोप; गांववालों ने अंधेरे में पकड़ा

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड स्थित सकरवासा पंचायत के मुखिया और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम उर्फ सुलो राम का एक आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उन पर एक महिला को धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने और उसका मानसिक व शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है.

मामला तब सामने आया जब गांव के लोगों ने सुरेंद्र राम को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया. यह घटना करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार, मुखिया लंबे समय से गांव की एक महिला के साथ गलत संबंध रखने की कोशिश कर रहा था.

पकड़े जाने के बाद गांववालों ने उनकी पिटाई भी की. मुखिया की दबंग छवि और राजनीतिक दबदबे के कारण उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई. अब घटना से जुड़े वीडियो और 8 ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं. महिला का पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है.

महिला जब किसी व्यक्तिगत काम से मुखिया के पास गई तो उन्होंने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया. इसके बाद लगातार संपर्क कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. विरोध करने पर धमकी दी गई. वायरल ऑडियो में अस्पताल में महिला की बेटी के इलाज के दौरान भी संबंध बनाने की शर्त रखने और बिल कम करवाने का जिक्र सुना जा सकता है. महिला ने इस मांग को खारिज कर दिया.

आरजेडी के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो उनके संज्ञान में आए हैं. पार्टी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी है. टीम स्थल पर जाकर पड़ताल करेगी और रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी. आरोप सही पाए जाने पर पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी.

Begusarai News RJD Leader Surendra Ram Sexual Assault Allegation Cheria Bariarpur

Recent News