नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बातचीत की. जिसमे पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चर्चाएं हुई. भारत के सबसे करीबी दोस्त कहे जाने वाले रूस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने का फैसला किया है. यही नहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस आतंकी हमले को लेकर जो कुछ भी कहा उसे सुनने के बाद पाकिस्तान के होश उड़ने वाले हैं ऐसा तय माना जा रहा है और इस आतंकी हमले के पीछे जो भी था उसका पर्दाफाश होने की उम्मीद लगाईं जा रही है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी साइबर हैकर्स ने भारत के कई रक्षा वेबसाइट्स को हैक करने का किया दावा
आपको याद होगा कि इससे पहले, पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को भेजे अपने संदेश में संवेदना व्यक्त की थी और कहा था कि इस क्रूर अपराध की कोई माफ़ी नहीं है. इसमें शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: ''भारत से लड़ोगे तो बर्बाद हो जाओगे...'' मूडीज ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में लिखा था कि "राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को फोन करके पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का पूरा साथ देने की बात कही है.
यह भी पढ़ें: कराची में खुलेगा गुरुकुल, पीओके में गूंजेगा मंत्रोच्चार, ओवैसी की नई हूंकार से पाकिस्तान में हाहाकार!
यही नहीं दोनों नेताओं ने भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी ज़ोर दिया. इन सब के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को विजय दिवस की बधाई दी साथ ही भारत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में आने का न्योता भी दिया. ऐसा बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच इस जघन्य हमले के अपराधियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाने का फैसला लिया गया है.