सनसनीखेज घटना! जंतर-मंतर पर महिला ने CJP के अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी

Amanat Ansari 18 Jul 2026 03:38: PM 1 Mins
सनसनीखेज घटना! जंतर-मंतर पर महिला ने CJP के अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी. जंतर-मंतर पर चल रहे एक प्रदर्शन स्थल पर अभिजीत दीपके कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे. इसी दौरान एक महिला ने अचानक उनके पास पहुंचकर स्याही फेंक दी.

स्याही उनके कपड़ों और चेहरे पर लग गई. अभिजीत दीपके ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला ने बिना किसी चेतावनी के हमला किया. मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने तुरंत हस्तक्षेप किया और महिला को रोका. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. महिला को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पूर्व नियोजित हमला था या किसी व्यक्तिगत विवाद का नतीजा. अभी तक महिला की पहचान और हमले का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. यह घटना प्रदर्शन स्थलों पर बढ़ती अराजकता और असहिष्णुता की ओर इशारा करती है.

जंतर-मंतर जैसे लोकतांत्रिक विरोध के प्रतीक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. अभिजीत दीपके ने इस घटना की निंदा की है और कहा कि वे अपने काम से नहीं डरेंगे. बता दें कि आज सुबह जंतर मंतर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखी गई. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के बिगड़ते हालत को देखते हुए पुलिस उन्हें उठाकर अस्पताल ले गई.

Sonam Wangchuk health Dharmendra Pradhan NEET Paper leak protest Abhijeet Dipke

Recent News