Ramsagar Yadav viral video: लड़कियों को गोद में बिठाने वाले सपा नेता को एक ही दिन में कैसे मिली जमानत, कौन थीं वो लड़कियां जिनके साथ की ‘गंदी बात’?

Rahul Jadaun 05 Jun 2025 06:48: PM 1 Mins
Ramsagar Yadav viral video: लड़कियों को गोद में बिठाने वाले सपा नेता को एक ही दिन में कैसे मिली जमानत, कौन थीं वो लड़कियां जिनके साथ की ‘गंदी बात’?

Ramsagar Yadav viral video: हाल ही में एक सपा नेता का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करता हुआ नजर आ रहा था, सपा नेता रामसागर यादव लड़कियों को गोद में बिठा कर गंदी हरकतें कर रहा था, जिसका विडियो एक्स हैंडल पर वायरल हुआ था, इस केस में पुलिस ने रामसागर यादव को गिरफ्तार किया, लेकिन एक ही दिन में उसे जमानत भी मिल गई, जिसके बाद ये भी सवाल उठने लगा कि आखिरकार इस तरह से कैसे जमानत मिल सकती है?

जमानत मिलने की वजह

दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद रामसागर यादव उर्फ मुखिया निवासी लोहरी उपरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया जाता है. लेकिन गिरफ्तार करने के बाद तुरंत ही मुखिया को जमानत भी मिल जाती है. जिसके बाद लोग ये पूछने लग जाते हैं कि तुरंत ही जमानत कैसे मिल गई, जिस पर ये जानकारी सामने आती है कि सपा नेता के ऊपर मेजा पुलिस ने IT एक्ट और सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, जिन धाराओं में 7 साल से कम सजा का प्रावधान है. और यही वजह है कि सपा नेता को तुरंत ही थाने से जमानत मिल जाती है.

महिलाओं की तलाश में जुटी पुलिस

अगर पुलिस की मानें तो इस वीडियो में जो लड़कियां सपा नेता के साथ दिख रही थीं, उनकी भी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि महिलाओं के सामने आने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि सपा नेता ने इस सभी आरोपों को फर्जी बताया है, इसके साथ ही खुद को बदनाम करने की साजिश बताया है, नेता का कहना है  वीडियो फर्जी है, मैं तो ऐसी किसी जगह पर गया भी नहीं हूं, इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

Ramsagar Yadav viral video Samajwadi Party leader controversy Obscene act public place Bail under IT Act SP leader obscene behaviour

Recent News