मुंबई, मलेशिया और इमाम से शादी तक की साजिश... TCS लव जिहाद की चार्जशीट में कई चौंकाने वाले दावे

Global Bharat 07 Jun 2026 12:43: PM 1 Mins
मुंबई, मलेशिया और इमाम से शादी तक की साजिश... TCS लव जिहाद की चार्जशीट में कई चौंकाने वाले दावे

TCS Nashik Case : नासिक में सामने आए TCS यौन उत्पीड़न और कथित धर्म परिवर्तन मामले की चार्जशीट में कई नए और गंभीर दावे सामने आए हैं. चार्जशीट में दर्ज पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी दानिश शेख ने अपनी शादी और दो बच्चों की जानकारी उससे छिपाकर रखी थी. जब पीड़िता को इसकी जानकारी मिली और उसने भविष्य को लेकर चिंता जताई कि अब उससे कौन शादी करेगा, तब दानिश ने कथित तौर पर कहा कि उनके समुदाय में एक से अधिक शादियां होती हैं और उसे कोई न कोई मिल जाएगा.

पीड़िता के मुताबिक, दानिश ने यह भी कहा कि यदि कोई नहीं मिला तो वह उनके जमात के इमाम साहब से शादी कर सकती है, जब उसने इमाम के बारे में पूछा तो दानिश ने कथित तौर पर बताया कि वह उनके समुदाय के धार्मिक प्रमुख हैं और उनकी पत्नी मदरसे में पढ़ाती हैं, जो उसे इस्लामिक तौर-तरीके और अरबी भाषा सिखा सकती हैं.

चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि आरोपियों द्वारा पीड़िता का नाम और धर्म बदलने की योजना बनाई जा रही थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को गुप्त रखने के लिए उसके मूल दस्तावेज भी जुटाए गए थे. आरोप है कि दानिश ने उसे सभी ओरिजिनल दस्तावेज कंपनी में लाने के लिए कहा था ताकि नए नाम से दस्तावेज तैयार किए जा सकें.

बयान के अनुसार, आरोपी तौसीफ अत्तार ने धर्म परिवर्तन के बाद पीड़िता को मुंबई में नौकरी दिलाने की बात कही थी, ताकि किसी को उसके धर्म परिवर्तन की जानकारी न हो. इतना ही नहीं, चार्जशीट में यह दावा भी किया गया है कि तौसीफ ने उसे मलेशिया भेजने का सुझाव दिया था, वहां रिश्तेदारों के पास रहने और इस्लामी प्रथाओं का पालन जारी रखने की बात भी कथित रूप से कही गई थी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपों की न्यायिक प्रक्रिया के तहत पड़ताल की जा रही है.

TCS Nashik Case Danish Sheikh Chargesheet Religious Conversion Allegations Mumbai Malaysia Plan Imam Marriage Claim

Description of the author

Recent News