शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत

Global Bharat 26 May 2024 02:54: PM 1 Mins
शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस के ऊपर ट्रक पलट गया. दरअसल, बस में सवार सभी श्रद्धालु सीतापुर से उत्तराखंड मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे थे. बस में सवार श्रद्धालु एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके हुए थे. तभी एक ट्रक... बस को टक्कर मारते हुए बस के ऊपर पलट गया, जिसमें दबकर बस में सवार कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई.

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है. सड़क हादसे की सूचना पाकर शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक और भारी पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंचा.

शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि शासन और जिला प्रशासन स्तर से जो भी आर्थिक मदद संभव होगी वह मृतकों के परिजनों और घायलों को दी जाएगी. बताया जा रहा है कि सीतापुर से श्रद्धालुओं की एक बस उत्तराखंड पूर्णागिरि जा रही थी.

ये शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के गोला बाईपास रोड पर स्थित एक ढाबे के पास खड़ी थी तभी गिट्टी से भरे एक डंपर ने बस में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद डंपर बस के ऊपर ही पटल गया. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Recent News