पाकिस्तान, वंदे मातरम, गांधी पर बोले रहे थे गिरिराज सिंह, ''बिहार में टेक्सटाइल पार्क कब बनेगा'' सवाल पर भागे

Amanat Ansari 15 Feb 2026 01:29: PM 1 Mins
पाकिस्तान, वंदे मातरम, गांधी पर बोले रहे थे गिरिराज सिंह, ''बिहार में टेक्सटाइल पार्क कब बनेगा'' सवाल पर भागे

नई दिल्ली: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह मीडिया से बात कर रहे थे. वे पाकिस्तान, वंदे मातरम और राहुल गांधी जैसे मुद्दों पर बयान दे रहे थे. तभी एक पत्रकार ने उनसे पूछा - बिहार में टेक्सटाइल पार्क कब बनेगा? सवाल सुनते ही मंत्री का मूड बदल गया. उन्होंने हल्के अंदाज में जवाब दिया, "अरे भाई, होगा न... काहे परेशान हो रहे हो?" और फिर आगे बढ़ गए. इस जवाब से वे असहज नजर आए.

यह भी पढ़ें: UP में PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला जितेंद्र कुमार कश्यप गिरफ्तार

यह घटना इसलिए चर्चा में आई क्योंकि गिरिराज सिंह खुद बिहार (बेगूसराय) से सांसद हैं और केंद्र में कपड़ा मंत्रालय संभाल रहे हैं. केंद्र की पीएम मित्र (PM MITRA) योजना के तहत मेगा टेक्सटाइल पार्क सात राज्यों में मंजूर हुए हैं. तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र. इनमें से कुछ जगहों पर काम शुरू हो चुका है या निवेश आ रहा है. लेकिन बिहार को इस सूची में जगह नहीं मिली.

यह भी पढ़ें: संभल की तमन्ना ने बुर्के में कांवड़ यात्रा पर क्या कहा, ट्रोलर्स को करारा जवाब!

राज्य सरकार ने प्रस्ताव भेजा था, पर क्राइटेरिया पूरा न होने की वजह बताई जाती है. गिरिराज सिंह ने पहले भी ऐसे सवालों पर कहा था कि जिन राज्यों ने सभी शर्तें पूरी कीं, उन्हें ही पार्क मिला. आगे नए प्रस्तावों पर विचार होगा.

यह भी पढ़ें: शादी का वादा पूरा न होने पर लंबे समय तक सहमति से चले रिश्ते को रेप नहीं माना जाएगा: हाईकोर्ट

विपक्षी दल इसे लेकर उनकी आलोचना करते हैं कि बिहार के लिए ठोस प्रयास नहीं हुए, जबकि रोजगार के लिहाज से कपड़ा उद्योग राज्य के लिए फायदेमंद हो सकता है. फिलहाल, बिहार में पीएम मित्र योजना के तहत कोई टेक्सटाइल पार्क स्वीकृत नहीं है और निर्माण की कोई निश्चित समयसीमा घोषित नहीं हुई है.

Union Textiles Minister Giriraj Singh Textile park in Bihar Bihar textile industry

Recent News