बीजेपी नेता की निजी फोटो वायरल करने वाला कौन? आखिर तस्वीरों में ऐसा क्या था की शख्स पर हो गई FIR, जानें पूरा मामला

Global Bharat 21 Jun 2025 07:23: PM 1 Mins
बीजेपी नेता की निजी फोटो वायरल करने वाला कौन? आखिर तस्वीरों में ऐसा क्या था की शख्स पर हो गई FIR, जानें पूरा मामला
 
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोशल मीडिया पर निजी फोटो शेयर करने को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। बीजेपी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार चौहान की पारिवारिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला जिले के रेवती थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां अर्जुन कुमार चौहान की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी शैलेश कुमार पांडे ने फेसबुक पर अर्जुन कुमार चौहान और उनके परिवार की एक निजी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
 
बलिया में क्या है वायरल फोटो विवाद- बीजेपी नेता की शिकायत पर युवक के खिलाफ हुआ केस दर्ज

 
चौहान ने आरोप लगाया कि यह पोस्ट उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और परिवार को मानसिक आघात देने के उद्देश्य से की गई थी। इससे मुझे ही नहीं बल्कि मेरे परिवार को भी आहत हुआ है। उन्होंने पुलिस से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की हरकत करने से लोग बचें। अर्जुन चौहान न सिर्फ किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं बल्कि बिशुनपुरा ग्राम पंचायत के प्रधान और पूर्व में बीजेपी युवा मोर्चा के दो बार जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में किसी नेता के परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर अपमान करना गलता है।
पुलिस ने क्या कहा?
रेवती थाने के प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंटकी जांच कर रही है। सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है और जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह मामला आईटी एक्ट और मानहानि की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। साथ ही, आम लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल में किसी की निजता का उल्लंघन न करें, वरना कानूनी कार्रवाई से बचना मुश्किल होगा।
BJP leader private photo UP man FIR social media viral image BJP Kisan Morcha leader personal photo controversy UP police case photo leak on social media BJP leader image shared political leader privacy viral family photo BJP Arjun Kumar Chauhan photo FIR for viral post BJP leader photo leak social media misuse case privacy violation BJP

Description of the author

Recent News