UP पुलिस का होमगार्ड निकला गैंगस्टर, 22 साल तक रौब, खुद के थाने में खुद लिखता अपनी FIR, पुलिस भी हैरान!   

Amanat Ansari 12 Aug 2025 02:28: PM 1 Mins
UP पुलिस का होमगार्ड निकला गैंगस्टर, 22 साल तक रौब, खुद के थाने में खुद लिखता अपनी FIR, पुलिस भी हैरान!   

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. खबर बाहर आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. दावा किया जा रहा है कि उत्तर पुलिस में कार्यरत एक होमगार्ड बड़ा गैंगस्टर निकला. हैरानी की बात यह है कि इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी और उन्हें कई बार सुरक्षा तक की जिम्मेदारी दी गई.

मीडिया रिपोर्टों से जानकारी मिली है कि होमगार्ड निरंकर राम पर गांजा तस्करी, लूट, डकैती, पॉक्सो एक्ट में आजमघढ़, मऊ, देवरिया में आपराधिक मामले दर्ज हैं. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनमें से 6 केस उसी थाने में दर्ज है, जहां आरोपी होमगार्ड के रूप में कार्यरत है. दावा किया जा रहा है कि इतने संगीन मामले दर्ज होने के बावूजद मुबारकपुर थाने के प्रभारी आरोपी उसे सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप रहे थे.

जानकारी मिली है कि साल 2001 में निरंकर राम को मुबारकपुर थाने में होमगार्ड के पद पर नियुक्ति मिली थी. इसके बाद वह 2003 में अपराध में शामिल हो गया. साथ में नौकरी भी करता रहा. इसकी किसी को भनक भी नहीं लगी. वह 22 साल तक थाने में तैनात रहकर अपराध करता रहा. दावा किया जा रहा है कि आरोपी का उत्तर प्रदेश के टॉप टेन अपराधी से भी कनेक्शन है.  

य़ह भी पढ़ें: केरल की महिला का सनसनीखेज आरोप: त्रिशूर में बीजेपी की एकमात्र सीट पर ''मेरे पते पर 9 फर्जी वोट जोड़े गए''

य़ह भी पढ़ें: गुजरात हाई कोर्ट का फैसला: मुस्लिम जोड़े मौखिक सहमति से ले सकते हैं तलाक, लिखित समझौते की जरूरत नहीं

य़ह भी पढ़ें: उज्जैन के बड़ा गणेश मंदिर में पोस्टर विवाद: महिलाओं के पहनावे पर सवाल, 'सनातन पोशाक' अपनाने की सलाह

य़ह भी पढ़ें: अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड को घोषित किया आतंकवादी संगठन

य़ह भी पढ़ें: शिवपाल और केशव के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, सैफई परिवार और भ्रष्टाचार पर वार-पलटवार

up police homeguard azamgarh gangster azamgarh news azamgarh home guard

Recent News