निज्जर हत्याकांड में अमेरिका ने मांगा लॉरेंस बिश्नोई का प्रत्यर्पण! क्या सौंपेगा भारत?

Amanat Ansari 12 Jul 2026 02:50: PM 1 Mins
निज्जर हत्याकांड में अमेरिका ने मांगा लॉरेंस बिश्नोई का प्रत्यर्पण! क्या सौंपेगा भारत?

नई दिल्ली: कनाडा के खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में अमेरिका ने भारत से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की औपचारिक मांग कर दी है. यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि बिश्नोई को अमेरिका लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई पर निज्जर हत्या की साजिश रचने का आरोप है. निज्जर की जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अमेरिका ने बिश्नोई के साथ-साथ उसके करीबी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर भी आरोप लगाए हैं. लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद है.

2015 से जेल में होने के बावजूद उस पर कई संगठित अपराधों, हत्याओं और रंगदारी के मामले दर्ज हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पहले ही UAPA के तहत उसके गिरोह पर कार्रवाई कर चुकी है. अमेरिकी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्यर्पण एक लंबी कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें कई साल लग सकते हैं. इस मामले में ‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों की संयुक्त कार्रवाई चल रही है.

Canada Khalistani terrorist Hardeep Singh Nijjar gangster Lawrence Bishnoi US Lawrence Bishnoi extradition

Recent News