उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला है और कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन को 'रामद्रोही' (राम-विरोधी) और 'राष्ट्रद्रोही' (राष्ट्र-विरोधी) करार दे दिया है. मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शन करने को लेकर पार्टी सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा के कथित अपमान पर प्रतिक्रिया दी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और आईएनडीआई गठबंधन के डीएनए में 'रामद्रोह' है और जो भी 'रामद्रोही' है, वह 'राष्ट्रद्रोही' भी है. सीएम योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का है और कोई भी राम भक्त किसी भी पार्टी का हो सकता है. उन्होंने कहा कि यह इंडी गठबंधन का चरित्र है. उन्होंने हमेशा भगवान राम और उनके भक्तों का अपमान किया है.
सीएम योगी ने कहा कि ये पार्टियां बहुसंख्यक समुदाय को अपमानित महसूस कराने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. चाहे वह कांग्रेस हो, सपा हो, नेशनल कॉन्फ्रेंस हो या द्रमुक हो इन सभी का आचरण निंदनीय हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने दुनिया की नजरों में भारत को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा और न ही हिंदू धर्म को नीचा दिखाने में संकोच किया. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनता सतर्क है और खुद से विवेकपूर्ण निर्णय ले रही है.