UP में रहते हैं, ये 3 कागजात हैं तो 2 करोड़ का लोन देगी योगी सरकार, कैसे करें अप्लाई...

Abhishek Chaturvedi 23 Jan 2026 08:55: PM 2 Mins
UP में रहते हैं, ये 3 कागजात हैं तो 2 करोड़ का लोन देगी योगी सरकार, कैसे करें अप्लाई...

नई दिल्ली: हर बिजनेसमैन का सपना होता है, उसका सामान विदेश तक पहुंचे, पर कई बार जानकारी के अभाव में ऐसा नहीं हो पाता...गांव का सामान छोटे शहरों तक ही कम दाम पर बेचना पड़ता है, और किसान हो या व्यापारी उसे उचित दाम नहीं मिल पाता, बल्कि व्यापारी मोटा मुनाफा कमा ले जाते हैं...लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी हैं ये हैं यूपी के हाशिम अंसारी जिन्हें MSME के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ मिला है...

यहां तक कि यूपी में शहर-शहर योगी सरकार एक ऐसा कार्यक्रम करवा रही है, जहां जाकर आपको न सिर्फ बिजनेस की ट्रेनिंग, आर्थिक मदद और स्किल सीखाया जा रहा है बल्कि ये भी बताया जा रहा है कैसे आप 2 करोड़ तक का लोन ले सकते हैं...

अगर कोई महिला बिजनेस करती है तो उसे जमीन खरीदने पर स्टैंप ड्यूटी में 100 फीसदी की छूट भी मिलने रही है...यहां तक कि पूर्वांचल औऱ बुंदेलखंड के लोगों को सब्सिडी भी बाकी यूपी की तुलना में ज्यादा मिल रहा है, और 5 साल तक EPF का पूरा पैसा सरकार दे रही है..

यानि अयोध्या की गुड़ से लेकर सिद्धार्थनगर का स्पेशल चावल, मुरादाबाद का पीतल और कानपुर-आगरा के चमड़े से बने सामान समेत कई ऐसे प्रोड्क्ट यूपी में हैं, जिनकी डिमांड हाई है... उनसे जुड़े बिजनेस या फिर कोई और बिजनेस भी आप करते हैं तो नियम के मुताबिक आपको मदद कैसे मिल सकती है, इसकी जानकारी हमने मेरठ में लगे MSME रैंप प्रोग्राम में जाकर ली... अब सवाल ये उठता है कि अगर ये प्रोग्राम इतना फायदेमंद है तो फिर इसकी जानकारी कहां से ले सकते हैं.... इसके लिए आपके पास दो विकल्प हैं.

  • पहला- अपने नजदीकी जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केन्द्र में संपर्क करें
  • दूसरा- diupmsme.upsdc.gov. in पर क्लिक करें, वहां पूरी जानकारी ले सकते हैं

यहां आपको 4 तरह के सर्टिफिकेट और उन पर 75 फीसदी सब्सिडी भी मिलती है, जिसकी जरूरत हर बिजनेसमैन को पड़ती है.

  • पेटेंट पर 10 लाख की मदद
  • जीआई टैग
  • GMP ( Goods Manufacturing Product)
  • ZED यानि Zeero Defect, Zero Effect)

इसके अलावा विदेशों में खास तौर पर यूरोपियन यूनियन में पर्यावरण के हिसाब से नए ESG रूल्स जो बने हैं, उसके लिए भी आपको MSME रैंप प्रोग्राम में तैयार किया जाता है...ऐसे कार्यक्रमों में इंश्योरेंस कंपनियां भी पहुंचती हैं, जिनसे आप ये जान सकते हैं कि ये आपके बिजनेस के लिए कितना फायदेमंद है.
बाइट- इंश्योरेंस कर्मी

यानि कोविड के बाद जो स्थितियां देशभर में हुई थी, और आत्मनिर्भर भारत के जिस सपने की बात मोदी सरकार कर रही है, उसमें यूपी बड़ा रोल निभाने वाला है...जहां प्रोडक्ट तैयार करने से लेकर प्रोडक्ट बेचने और उसकी गुणवत्ता तक का ख्याल रखा जा रहा है..तभी तो यूपी में एक किसान भी सवा लाख का चश्मा लगा रहा और खुले मंच से योगी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं...

Uttar Pradesh MSME Ramp Program Yogi government Government loan

Recent News