सीएम योगी ने जारी किए दो हेल्पलाइन नंबर, पहली बार भ्रष्टाचारियों के साथ-साथ दूधवाले भी नपेंगे! 

Global Bharat 13 Sep 2024 07:26: PM 3 Mins
सीएम योगी ने जारी किए दो हेल्पलाइन नंबर, पहली बार भ्रष्टाचारियों के साथ-साथ दूधवाले भी नपेंगे! 

7 साल से योगी आदित्यनाथ एक ही बात सोच रहे हैं, कैसे यूपी से भ्रष्टाचार की जड़ें मिटा दूं, लेकिन ये घुन की तरह सिस्टम में ऐसे घुस गया है कि निकालना मुश्किल हो गया है. लेखपाल के पास जाइए तो रिश्वत, फाइल बढ़ानी है तो रिश्वत, बदलते दौर के साथ इसका नाम भी बदल गया, अब ये सुविधा शुल्क हो गया. लेकिन जनता को राहत नहीं मिली, पर अब योगी आदित्यनाथ को एक ऐसा ऑफिसर मिला है, जिसने इसका समाधान मिनटों में ढूंढ लिया और ऑपरेशन 75 सीधा लॉन्च कर दिया. 

क्या है ऑपरेशन 75 

  • यूपी की सभी 75 जिलों में विजिलेंस विभाग की टीम एक्टिव है, जो रिश्वत की जांच करती है
  • असिस्टेंट अकाउंट, पुलिस कॉंस्टेबल, एसडीएम का पेशकार, जूनियर इंजीनियर सब रडार पर हैं
  • जमीन की रजिस्ट्री करने वाले सरकारी बाबू से लेकर हर पार्टी के लोकल नेता तक पर नजर है

नतीजा ये हुआ कि सिर्फ 24 घंटे में तीन छोटी मछलियों को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथों धर लिया. कानपुर के एक हेड कॉन्स्टेबल शाहनवाज खान ने एससी/एसटी मुकदमे में प्रोगेस रिपोर्ट के लिए 35 हजार की रिश्वत मांगी, 20 हजार पर डील फाइनल हुई, पीड़ित ने विजिलेंस को शिकायत दे दी, 20 हजार रुपये लेते शहनवाज पकड़ा गया. कानपुर से ही दूसरी शिकायत विजिलेंस को मिली, रजिस्ट्री ऑफिस में काम करने वाला नीरज मल्होत्रा रिश्वत मांग रहा था. जिसे 10 हजार लेते गिरफ्तार कर लिया गया. अमेठी में एसडीएम का पेशकार रिश्वत का पैसे लेकर बैठा था, एंटी करप्शन टीम पहुंची तो देखकर जेब से पैसे निकालकर छिपाने लगा, रंगे हाथों पकड़ा गया.

ये तीन उदाहऱण सिर्फ ये बताने के लिए हैं कि भ्रष्टाचारियों के साथ क्या हो रहा है, लेकिन अब सुनिए इतनी सख्ती के पीछे वो अधिकारी कौन है, जिसने योगी के आदेश पर जनता को खुश होने और भ्रष्टाचारियों को रुलाने का प्लान बना डाला. ये अधिकारी हैं, राजीव कृष्ण, विजिलेंस डिपार्टमेंट के एडीजी हैं. जो कहते हैं...आप विजिलेंस के हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर हमें शिकायत कीजिए. भ्रष्टाचार सहने की बजाय उसका खुलासा करिए, अगर आपको डर है कि काम रुक जाएगा तो आप गलत हैं. हम न सिर्फ आरोपी को पकड़ेंगे, बल्कि उसे सख्त सजा भी दिलवाएंगे.

एडीजी के दावे में दम दिखता है, क्योंकि पहली बार यूपी में मैन टू मैन मार्किंग हो रही है, जिसका सीधा सा मतलब ये है कि हर अधिकारी, हर कर्मचारी और हर चपरासी पर विजिलेंस की नजर है, एंटी करप्शन टीम को आप एक कॉल करेंगे और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की हवा खराब हो जाएगी. लेकिन योगी का मिशन सिर्फ इतना ही नहीं है, योगी का मिशन है जनता की हर परेशानी को दूर करना, और इसके लिए गोरखपुर में इतना बड़ा फैसला हुआ है कि आप भी सुनकर ताली बजाएंगे.

  • यहां दूध बेचने वाले हर व्यक्ति को आई कार्ड जारी किया जा रहा है
  • खाद्य रसद विभाग में 100 रुपये देकर उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाना होगा
  • अगर दूध में मिलावट मिली तो 2 लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा
  • व्हाटसएप नम्बर 9415331893 पर आप दूध में मिलाटव की शिकायत कर सकते हैं

यानि जिले से लेकर गांव स्तर तक, कर्मचारी से लेकर दूधवाले तक किसी ने भी जनता को ठगने की कोशिश की तो योगी के अधिकारी उसके सामने खड़े नजर आएंगे. ईमानदारी के काम में बेईमानी की मिलावट की बू महसूस होते ही बुलडोजर उसके घर की ओर मुड़ जाएगा, और 16 अगस्त से 1 सितंबर तक कितनों के घर की तरफ एक्शन का बुलडोजर मुड़ा है, आप खुद आंकड़े देख लीजिए.

  • 16 अगस्त को फिरोजाबाद में विद्युत उपकेंद्र डरबई के अवर अभियंता रामयज्ञ 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़े गए
  • 17 अगस्त हापुड़ में को लेखपाल विपिन धामा 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए
  • 17 अगस्त को आगरा में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक राम प्रताप शर्मा 3 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किए गए
  • 24 अगस्त को कानपुर में नगर निगम के जूनियर लिपिक राजेश कुमार यादव को 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया
  • 2 सितंबर को मीरजापुर में स्वास्थ्य कर्मी कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
  • 7 सितंबर को हापुड़ में नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता 2.30 लाख रुपये घूस लेते पकड़ा गया
  • 9 सितंबर को कानपुर में हेड कांस्टेबल शहनवाज खान 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया
  • 10 सितंबर को कानपुर विकास प्राधिकरण के सहायक लिपिक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया
  • 1 सितंबर को सहारनपुर के देवबंद में चकबंदी अधिकारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया


अगर आपके भी इलाके में कोई रिश्वतखोर है, चाहे वो ग्राम प्रधान हो या ग्राम सचिव, सब पर एक साथ बुलडोजर चलेगा.

Recent News