Wayanad landslide: अमित शाह के बयान पर केरल के मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- संसद में दिए गए बयान गलत थे

Global Bharat 31 Jul 2024 08:32: PM 1 Mins
Wayanad landslide: अमित शाह के बयान पर केरल के मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- संसद में दिए गए बयान गलत थे

वायनाड भू-स्खलन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चेतावनी वाले दावे पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पलटवार किया है. विजयन ने कहा कि यह आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य में मौसम संबंधी चेतावनियों को हमेशा गंभीरता से लिया जाता है. यह समय परस्पर आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है. तथ्य सभी के लिए स्पष्ट हैं. सीएम विजयन ने कहा कि जिस क्षेत्र में आपदा हुई, वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. पहले 24 घंटों में 200 मिलीमीटर बारिश हुई. अगले 24 घंटों में 372 मिलीमीटर बारिश हुई. 48 घंटों में कुल 572 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो चेतावनी के स्तर से अधिक है. विजयन ने कहा कि आपदा से पहले क्षेत्र के लिए कोई रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया था.

यह भी पढ़ें- Wayanad landslide: पहले ही दे दी गई थी चेतावनी, सीरियस नहीं हुई केरल सरकारः अमित शाह

आपदा के दिन सुबह 6 बजे ही रेड अलर्ट जारी किया गया था. भूस्खलन होने के बाद ही रेड अलर्ट जारी किया गया था. भूस्खलन के बाद 30 जुलाई की सुबह गंभीर मौसम की चेतावनी और रेड अलर्ट दिया गया था. मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग ने 23-29 जुलाई के बीच पुन्नप्परा नदी या चालियार नदी के लिए बाढ़ की कोई चेतावनी जारी नहीं की थी. उन्होंने कहा कि संसद में दिए गए बयान तथ्यात्मक रूप से गलत थे.

इससे पहले राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि पूर्व चेतावनी दी गई थी, इसीलिए 23 जुलाई को हमने एनडीआरएफ की नौ टीमें भेजीं और कल तीन और भेजी गईं. अगर एनडीआरएफ की टीमें जिस दिन उतरीं, उसी दिन वे सतर्क हो जातीं, तो बहुत कुछ बचाया जा सकता था, लेकिन यह सरकार और केरल के लोगों के साथ खड़े होने का समय है. पार्टी की राजनीति से परे, नरेंद्र मोदी सरकार केरल के लोगों के साथ खड़ी रहेगी.

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि मानसून के मौसम की शुरुआत में, केरल ने आवश्यकतानुसार NDRF टीमों की तैनाती का अनुरोध किया था. आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने से बड़ी आपदा को टालने में मदद मिली. उन्होंने कहा कि हमें किसी पर दोष नहीं मढ़ना चाहिए.

Recent News