दुनियाभर में एक से एक कार चल रही है. कोई बहुत ज्यादा महंगी तो कोई सस्ती. लेकिन सस्ती से सस्ती कार की कीमत भी लाखों में होती है. फिर भी लोगों का सपना होता है कि उनके पास भी एक कार हो. इस रिपोर्ट के माध्यम से हम जान पाएंगे कि भारत में पांच कौन सी ऐसी कारें हैं, जो जबसे सबसे ज्यादा सस्ती हैं और इस दिवाली आप खरीद कर घर ला सकते हैं. इन सभी कारों में कम बजट के साथ अच्छे फीचर्स, माइलेज और भारतीय सड़कों के हिसाब से बनाया गया है, ताकि अफोर्डेबल प्राइस पर लोग इसे खरीद सके.
महंगी कारों की बात करें तो भारत में अभी सबसे ज्यादा महंगी रोल्स रॉयस फैंटम, बेंटले म्यूल्सेन, रोल्स रॉयस घोस्ट, लैम्बोर्गिनी अवेंटाडोर एस, फेरारी 812 सुपरफास्ट जैसी कारें बिक रही है. इन कारों की कीमत करोड़ों में है. लेकिन सस्ती कारें कौन सी उसकी बात करें तो उनके नाम निम्मलिखित है...
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800
रेनॉल्ट क्विड
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो
डैटसन रेडी-गो
मारुति सुजुकी सिलेरियो
इस वर्ष धनतेरस 29 अक्टूबर को है. कहा जाता है कि इस दिन सोना, चांदी या वाहन खरीदना शुभ होता है. ऐसे में अगर आप भी कार खरीदने की प्लान कर रहे हैं और सस्ती कार देख रहे हैं तो इन पांचों में से कोई एक कार को चूज कर सकते हैं. अगर महंगी कार की शौकीन हैं तो रोल्स रॉयस फैंटम, बेंटले म्यूल्सेन, रोल्स रॉयस घोस्ट, लैम्बोर्गिनी अवेंटाडोर एस, फेरारी 812 सुपरफास्ट जैसी कारें खरीद सकते हैं.