प्रेमी ने ब्रेकअप किया तो प्रेमिका ने फोन करके बुलाया फिर गुंडों से पिटवाया, शरीर में 13 फ्रैक्चर

Rahul Jadaun 15 Apr 2025 06:18: PM 2 Mins
प्रेमी ने ब्रेकअप किया तो प्रेमिका ने फोन करके बुलाया फिर गुंडों से पिटवाया, शरीर में 13 फ्रैक्चर

फरीदाबाद: एक चौंका देने वाली घटना हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आई है, जहां एक लड़की ने शादी से मना करने पर अपने प्रेमी को पहले तो बहाने से मिलने के लिए बुलाया, और फिर गुंडों से जमकर पिटवाया, प्रेमी के हाथ-पैर टूटने पर वहां अधमरी हालच में छोड़ कर सब फरार भी हो गए. इस शख्स के शरीर में 13 जगहों पर फ्रैक्चर हुए हैं, उसकी हालत ऐसी थी कि मदद के लिए किसी को कॉल भी नहीं कर सका. इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि लड़की और लड़का दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं. प्रेमी के तीन बच्चे हैं तो वहीं प्रेमिका की एक 10 साल की बेटी है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पीड़ित के पहले से हैं तीन बच्चे

प्रेमिका के कोप का भाजन बने प्रेमी का नाम गुलशन है, वो गांव सारन का रहने वाला है और जवाहर कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता है. 2015 में गुलशन की शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे भी हैं. पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि 2019 में एक महिला उसकी दुकान पर अपना मोबाइल रिपेयर कराने आई थी, ये महिला फरीदाबाद NIT के 2 नंबर इलाके में रहती थी. धीरे-धीरे दोनों में बातचीत हुई दोस्त बने और फिर मुलाकातें शुरू हुईं और प्यार हो गया.

9 साल से पति से अलग रह रही है महिला

आरोपी प्रेमिका भी पहले से ही शादीशुदा है, उसकी एक 10 साल की बेटी भी है. वो 9 साल से अपने पति से अलग रह रही है. फिलहाल इसने अपने पति से तलाक के लिए कोर्ट मे केस दायर कर रखा है.

परिवार से अलग रहने लगा था गुलशन

जब गुलशन से इसकी मुलाकात हुई तो वो भी प्रेम प्रसंग में पड़ कर अपने परिवार से अलग रहने लगा. लेकिन इसी बीच महिला ने गुलशन के ऊपर शादी का दवाब बनाना शुरू कर दिया. गुलशन का कहना है कि मैंने पहले ही बताया था कि मैं शादीशुदा हूं, मेरे तीन बच्चे हैं, लेकिन फिर भी वो मेरे ऊपर शादी के लिए दवाब डालती रही, इससे परेशान होकर गुलशन ने शादी से इनकार कर दिया इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ हो गया.

पैसे के बहाने से बुला कर पिटवाया

गुलशन का आरोप है कि महिला ने उससे पैसे उधार ले रखे थे, और 29 मार्च को महिला का फोन किया कि जो साढ़े 21 लाख रुपये उधार ले रखे हैं वो उन्हें वापस कर दे, फिर वह पैसे मांगने उसके घर चला गया. जहां महिला के माता पिता ने गुलशन की पिटाई कर दी, वो किसी तरह वहां से जान बचाकर वापस लौटा. गुलशन का आरोप है कि बाद में महिला के भाई अमित का उसे फोन आया कि घर आकर पैसे ले जाए अब कोई मारपीट नहीं होगी. जिसके बाद गुलशन दोबारा महिला के घर पहुंचा, जहां गली के बाहर ही कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, पीड़ित के मुताबिक हमलावरों में महिला के कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है

Faridabad Crime Faridabad News Boyfriend girlfriend dispute in Faridabad Girlfriend got boyfriend beaten up

Recent News