ये वीडियो यूपी के हरदोई जिले का है, वीडियो में सफेद शूट पहने दिख रही लड़की का नाम है अरीबा खान, जो पहले तो अपने पिता के साथ पेट्रोल पंप के सेल्लसमैन के सामने खड़ी दिखती है, लेकिन जैसे ही सेल्समैन इसके पिता को धक्का देता है, वो गुस्से में गाड़ी की तरफ जाती है, वहां से पिस्टल निकालती है, उसे कवर से बाहर कर, सीधा इस सेल्समैन के सीने पर तान देती है, उसके बाद किसी तरह वहां मौजूद लड़का उसे पकड़कर पीछे करता है, और ये लोग फिर गाड़ी की ओर वापस जाते हैं, वीडियो में अरीबा खान, उसके पिता एहसान खान, और सेल्समैन रजनीश कुमार के अलावा एक बुर्के वाली महिला भी नजर आती है, जो उसकी मां बताई जा रही है.
वीडियो वायरल होते ही जिले में हड़कंप मच जाता है, 24 घंटे के भीतर पुलिस आरोपियों तक पहुंचती है, उनसे पूछताछ करती है, और सीओ बिलग्राम का बयान सामने आता है. जिनका दावा है कि सीएनजी भरवाने को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि अरीबा के पिता का दावा इससे अलग है, पहले सीओ साहब का बयान सुनिए, फिर पूरा मामला विस्तार से बताते हैं.
कौन है अरीबा खान, जिसने पेट्रोल पंप कर्मी के सीने पर पिस्टल तानी, पिता सुना रहे नई कहानी!

अरीबा जो नीट की तैयारी कर रही है, जिसका सपना डॉक्टर बनने का है, उसने रिवॉल्वर चलाना कब सीख लिया, ये भी बड़ा सवाल है. सोशल मीडिया पर कई लोग ये भी पूछ रहे हैं कि इस परिवार को लाइसेंस क्यों दिया गया है, क्या पहले भी इस परिवार की सुरक्षा को कोई खतरा रहा है, क्योंकि आम लोगों को लाइसेंस लेने में काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं, फिलहाल पुलिस ने इसे सीज कर दिया है, लेकिन अरीबा खान के पिता एहसान खान का दावा है कि
हमलोग शाहाबाद से कानपुर जा रहे थे. बिलग्राम के पास सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकी. सीएनजी पंप पर पहुंचते ही गाड़ी से पत्नी और बेटी अरीबा खान उतर गए. मैं सीट बेल्ट खोल रहा था, तभी सेल्समैन ने बदतमीजी से कहा नीचे उतरिए, जब मैं नीचे उतरा तो कहा आप ग्राहक से क्या ऐसे बात करते हैं,उसने कहा सीएनजी डलवानी है, डलवाओ वरना चले जाओ. उतनी ही देर में एक और सेल्समैन आ गया और उसने भी आपत्तिजनक भाषा बोली. ये दावा गलत है कि हमलोग सीएनजी भरवाने के लिए नहीं उतर रहे थे.
24 घंटे के भीतर पुलिस ने खोला केस, पेट्रोल पंप पर असल में क्या हुआ था, अब पता चली कहानी

इसी बीच बात बढ़ जाती है और उसके बाद जो होता है, वो तस्वीरें आपके सामने है, सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर दो गुटों में बंटे हैं, एक गुट कार्रवाई की मांग कर रहा है तो दूसरा गुट कह रहा है अरीबा खान के पिता के साथ सेल्समैन ने जो किया, उसके बाद उसने गुस्से में ऐसा किया.
अगर इस स्टोरी से जुड़ा कोई सवाल आपके मन में है, तो आप कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें। हमारी टीम आपकी जिज्ञासाओं का सही और सटीक जवाब देने का पूरा प्रयास करेगी।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करना न भूलें। ऐसी ही खास खबरों के लिए जुड़े रहें ग्लोबल भारत टीवी के साथ।
image credit- social media