सांप के काटने से नहीं पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर ली थी पति की जान, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Amanat Ansari 17 Apr 2025 10:59: AM 1 Mins
सांप के काटने से नहीं पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर ली थी पति की जान, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

लखनऊ: मेरठ के बहसूमा में युवक की मौत सांप के काटन से नहीं, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी. पुलिस ने मृतक के पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रैंड को हिरासत में लिया है. पुलिस ने कहा कि मृतक की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी. फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट नहीं हुआ था कि युवक की मौत सांप के ही काटने के बाद हुई थी.

बता दें कि बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में शनिवार रात बिस्तर पर सो रहे अमित उर्फ मिक्की कश्यप (25) के नीचे दबने पर सांप ने उसे 10 बार डसा था, इससे उसकी मौत की बात कही गई थी. रविवार की सुबह तक सांप अमित के शव के नीचे दबा रहा. परिजन ने सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वाया, अमित को चिकित्सक को दिखाया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया था कि अमित के हाथ-पैर व शरीर पर 10 जगह पर सांप के डसने के निशान थे वहीं कुछ ग्रामीणों ने सांप के काटने से मौत पर संदेह भी जताया था.

कुछ लोगों ने कहा था सांप के डसने के बाद उठ नहीं पाया और सांप उसके नीचे दबा रहा. परिजनों का कहना है कि अमित रात में करीब 10 बजे मजदूरी कर आया था. थकने के कारण वह खाना खाकर बिस्तर पर लेट गया था. सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन उसे कमरे में जगाने के लिए पहुंचे तो उसके बिस्तर पर बैठे सांप को देखकर ठिठक गए. जबकि अमित बिस्तर पर बेसुध पड़ा था.

परिजन ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. पुलिस और गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सपेरे को सूचना दी गई. सुबह करीब साढ़े सात बजे मौके पर पहुंचे सपेरे ने सांप को पकड़ा. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. सपेरे ने सांप को जंगल में छोड़ दिया. बता दें कि मृतक शादीशुदा था और चार भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था. उसके तीन बच्चे थे. 

Meerut Snake Wife Husband Lover

Recent News