नई दिल्ली: तेलंगाना पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नागरकुरनूल जिले के कलवाकुर्थी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत उरकोंडापेटा में हनुमान मंदिर में दर्शन करने गई एक महिला के साथ आठ लोगों ने मिलकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. कलवाकुर्थी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: इकरा हसन ने मोदी सरकार से ऐसा क्या मांगा, आपको भी सुनकर होगी हैरत
अधिकारी घटना के विवरण की जांच कर रहे हैं और जांच आगे बढ़ने पर आगे की जानकारी दी जाएगी. पुलिस अधिकारी ने कहा, "नागरकुरनूल जिले के कलवाकुर्थी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत उरकोंडापेटा में हनुमान मंदिर में दर्शन करने गई एक महिला के साथ आठ लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. घटना की सूचना मिली है और हमने मामला दर्ज कर लिया है. हम फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं और बाद में और जानकारी दी जाएगी."
यह भी पढ़ें: जो 30 रुपये में करता था गुजारा, वो 30 लाख का कैसे बना खिलाड़ी, सुनिए अद्भूत कहानी
उधर बिहार के नालंदा में बदमाशों ने न सिर्फ एक दंपति के साथ लूटपाट की, बल्कि महिला के पति के सामने ही उसके साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. मामले को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें: 'कजरा रे' पर ऐश्वर्या-अभिषेक का डांस वायरल, बेटी आराध्या ने भी लगाए ठुमके
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपति किसी रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे. रास्ते में विष्णुपुर गांव के पास हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. बदमाशों ने पहले दंपति से नकदी और गहने छीन लिए, फिर महिला के साथ गैंगरेप किया. आरोप है कि जब महिला ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी, फिर उसके गहने और मंगलसूत्र छीन लिए और सुनसान जगह पर लेजाकर सामूहिक दुष्कर्म किया.