नई दिल्ली: अमेरिका के वॉशिंगटन में एक चौंकाने वाला और खतरनाक मामला सामने आया है. एक बुजुर्ग व्यक्ति की H5N5 बर्ड फ्लू वायरस से मौत हो गई. यह पूरी दुनिया में इंसानों में H5N5 से होने वाली पहली पुष्ट मौत है. मरीज पहले से कई बीमारियों से पीड़ित था और घर पर मुर्गियां पाल रखी थीं. जांच में उसके बर्ड शेड में H5N5 वायरस मिला.
माना जा रहा है कि संक्रमण घरेलू या जंगली पक्षियों के सीधे संपर्क से हुआ. फिलहाल इंसान से इंसान में फैलने का एक भी केस नहीं मिला है. यानी आम जनता के लिए अभी तत्काल खतरा नहीं है, फिर भी वैज्ञानिक सतर्क हैं. बता दें कि H5N1 बर्ड फ्लू ने अब तक 862 लोगों को संक्रमित किया था, जिनमें से 460 से ज्यादा की मौत हो चुकी है.
यानी मृत्यु दर 50% से ऊपर. नया H5N5 भी उसी परिवार का वायरस है, इसलिए वैज्ञानिक इसे गंभीर चेतावनी मान रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई थी, जिसमें फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस 2025 के अंत तक कोरोना से भी खतरनाक महामारी आने की भविष्यवाणी करते हैं. ऐसे में H5N5 वायरस से मौत लोगों को डरा रहा है.
कैसे फैलता है यह वायरस?
खुद को और परिवार को कैसे बचाएं?
बच्चों को बाड़े में अकेले न जाने दें