महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में धराया युवक, लोगों ने नंगा कर पीटा, फिर पूरे गांव में घुमाया

Amanat Ansari 19 Apr 2025 02:57: PM 1 Mins
महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में धराया युवक, लोगों ने नंगा कर पीटा, फिर पूरे गांव में घुमाया

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह घटना दो हफ्ते पहले की है, जब युवक को उसकी प्रेमिका के परिवार वालों ने कथित तौर पर पीटा. पीड़ित के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मुबारक नाम के व्यक्ति के हाथ रस्सी से पीछे बंधे हुए हैं.

कुछ लोग उसे घेरे हुए हैं, और एक शख्स उसे बार-बार लात मार रहा है. पिटाई के बाद मुबारक जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा नजर आया. पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल को मुबारक को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसके परिवार वालों ने उसकी पिटाई की. दोनों अलग-अलग समुदायों से हैं और दोनों पहले से शादीशुदा हैं.

प्रेमिका ने दर्ज कराया रेप का केस

मुबारक की प्रेमिका ने उसके खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए 12 अप्रैल को केस दर्ज कराया. इसके बाद से मुबारक फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. बहराइच के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रमानंद कुशवाह ने बताया कि मुबारक और महिला एक-दूसरे को जानते थे और अलग-अलग समुदायों से हैं. 4 अप्रैल को महिला के परिवार ने मुबारक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और उसकी पिटाई की.

पुलिस ने रेप केस में मुबारक की तलाश शुरू की है और पिटाई करने वालों के खिलाफ भी जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। मुबारक और पिटाई करने वाले लोगों की तलाश में छापेमारी चल रही है. वहीं दावा किया जा रहा है कि लोगों ने मारपीट के बाद पीड़ित की पैंट उतार दी. फिर पूरे गांव में घुमाया. इस दौरान भी लोग उसे पीटते रहे.

Mubarak beating video Bahraich

Recent News