सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा अष्टमी पर गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन भी किया

Global Bharat 11 Oct 2024 02:07: PM 1 Mins
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा अष्टमी पर गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन भी किया

भारत में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. पूरे देश में विभिन्न जगहों पर माता की पूजा की जा रही है. नवरात्रि में भक्तों द्वारा मां दुर्गा के प्रति आस्था दिखाते हुए व्रत भी रखा जाता है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) ने शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) की महाअष्टमी पर गोरखनाथ मंदिर में विधि विधान से हवन, पूजन और अनुष्ठान किया.

अनुष्ठान से पूर्व उन्होंने वैदिक मंत्रों के बीच जगतजननी मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप महागौरी माता की पूजा-अर्चना की. साथ ही गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने अष्टमी तिथि के मान में गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में महानिशा पूजा का विशिष्ट अनुष्ठान पूरा किया और फिर लोकमंगल की प्रार्थना भी की.

CM योगी ने गोरखपुर स्थित अपने आवास पर कन्या पूजन भी किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिलती है, वह समाज स्वयं समृद्ध और सुरक्षित हो जाता है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा में हमारे वेद ग्रंथ में इस बात का उल्लेख है. साथ ही सीएम योगी ने नवरात्र, विजयादशमी पर्व की पूरे प्रदेश वासियों को बधाई दी.

यह भी देखेंः शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी, देखें तस्वीर

cm yogi adityanath durga ashtami cm yogi cm yogi kanya pujan

Description of the author

Recent News