ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है. यहां एक कथित तौर पर अवैध रूप से चलाए जा रहे क्लिनिक के संचालक पर इलाज के दौरान एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है.
यह भी पढ़ें: अखिलेश ने नंदलाल को दिया 1 लाख का इनाम! "फॉर्म-7 में साजिश लगाया आरोप
पीड़िता के पति ने बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वे उसे नजदीकी क्लिनिक ले गए, जहां मौजूद व्यक्ति ने इंजेक्शन देने के बहाने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पर्दा डालकर महिला के साथ अनुचित व्यवहार किया. वह पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को छू रहा था. महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे चुप रहने की कड़ी चेतावनी दी.
यह भी पढ़ें: कौन हैं सूबेदार परवेज अहमद जिन्हें आर्मी चीफ ने लगाया गले, वीडियो हो गया वायरल
घर लौटने के बाद महिला ने पूरे परिवार को घटना की जानकारी दी. जब परिवार वाले आरोपी से बात करने क्लिनिक पहुंचे, तो उसने उन्हें भी मारने-धमकाने की धमकी दे डाली.
यह भी पढ़ें: सावधान! अगले चार दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश अलर्ट, इर राज्य को सबसे ज्यादा खतरा...
इसके बाद पीड़ित पक्ष ने दनकौर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि तथ्यों की पड़ताल के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे.