मुंबई: महाराष्ट्र के कल्याण में एक 30 वर्षीय बैंक कर्मचारी ने कथित तौर पर रेबीज (हाइड्रोफोबिया) होने के डर से आत्महत्या कर ली. यह घटना कल्याण पूर्व के तिसगांव नाका इलाके में हुई. मृतक की पहचान आयुष विश्वनाथ अमीन (30) के रूप में हुई है, जो साहजीवन सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहते थे.
यह भी पढ़ें: बदल गया केरल का नाम, जानिए अब क्या कहा जाएगा?
वे पिछले आठ वर्षों से ठाणे शाखा में भारत बैंक में कार्यरत थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिन पहले तिसगांव नाका इलाके में एक आवारा कुत्ते ने आयुष के पैर पर काट लिया था. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस घटना के बाद केवल एक एंटी-रेबीज इंजेक्शन लिया था. पिछले चार दिनों से परिवार वालों ने उनके व्यवहार में असामान्य बदलाव देखे थे.
यह भी पढ़ें: शादी से लौट रही युवती को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर 4 युवकों ने लूटी अस्मत
रविवार शाम को जब घर पर कोई और नहीं था, तब उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें उन्होंने रेबीज के लक्षण विकसित होने के डर का जिक्र किया था.
यह भी पढ़ें: पायलट सुसाइड बॉम्बर था? अजित पवार के निधन को लेकर एनसीपी एमएलसी के दावे ने मचा दिया बवाल