ग्रेटर नोएडा के इस सोसाइटी में दूषित पानी सप्लाई की वजह से 300 से ज्यादा लोग हुए बीमार, क्या बोले सोसाइटी के सेक्रेटरी?

Amanat Ansari 07 Apr 2025 12:49: PM 1 Mins
ग्रेटर नोएडा के इस सोसाइटी में दूषित पानी सप्लाई की वजह से 300 से ज्यादा लोग हुए बीमार, क्या बोले सोसाइटी के सेक्रेटरी?

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उस समय हाहाकर मच गया, जब एक के बाद एक बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं डायरिया के शिकार होने लगे. सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है. उल्टी और दस्त के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं. घटना के सूचना संबंधित मेंटेनेंस को दी गई तो, 24 घंटे बाद मेंटेनेंस टीम पहुंची पूरी घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी की है.

दावा किया जा रहा है कि दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण लोग बीमार पड़ने लगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी पीने की वजह से सोसाइटी के विभिन्न टॉवर में 300 से अधिक लोग अब तक बीमार हो चुके हैं, इनमें ज्यादार बच्चे और बुजुर्ग है. उन्हें पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लोगों का आरोप है कि सप्लाई की पानी से गंध आ रही थी. इसकी सूचना मेंटेनेंस टीम को भी दी गई है. अजनारा अपार्टमेंट्स सेक्रेटरी दीपचंद गुप्ता ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में भारी संख्या में लोग डायरिया के शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा है कि टैंक में गंदगी मिली है. शिकायत करने के बाद आज मेंटेनेंस टीम पहुंची है. वाटर सैंपल लेकर जांच के निर्देश दिए गए हैं.

उनका कहना है कि मेंटेनेंस एजेंसी को पहले से कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने नहीं किया. दीपचंद गुप्ता का कहना है कि दूषित पानी सप्लाई होने की आशंका है. बीमार पड़ने वालों में ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग हैं. अजनारा होम्स सोसायटी की एओए अध्यक्ष चंदन सिन्हा कहना है कि कई बच्चों को परेशानी हो रही है, जिससे वे स्कूल नहीं जा पाए हैं.

साथ ही महिलाओं को भी पेट दर्द और उल्टी की समस्या हो रही है. लोगों का दावा है कि सोसाइटी के करीब 300 से अधिक लोग बीमार हुए हैं. वी, वी वन, एम और एन में सबसे अधिक लोग बीमार पड़ने की सूचना है.

ajnara homes greater noida ajnara homes society gaur city noida extension noida extension plots ajnara homes society flats ajnara homes society news

Recent News