नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निलंबित पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी है. बधाई के साथ नूपुर ने एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वह सीएम रेखा गुप्ता के साथ नजर आ रही है. बताते चलें कि रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसके बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया. पक्ष-विपक्ष के ज्यादातर नेताओं ने रेखा गुप्ता को बधाइयां दी है. इसी बीच नूपुर शर्मा भी खुद को रोक नहीं पाई और रेखा गुप्ता को बड़ी बहन बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया.
बड़ी बहन श्रीमती @gupta_rekha दीदी को दिल्ली की मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर ढेरों शुभकामनाएँ।
— Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) February 21, 2025
संगठन में अपनी कर्मठता, कार्यकुशलता व सरल स्वभाव से सभी की प्रिय बहन दिल्ली को चहुँमुखी विकास, नई दिशा व ऊँचाइयों से संवारे ऐसी मनोकामना है।
आप को हर पटल पर सफलता प्राप्त हो ऐसी प्रभु… pic.twitter.com/ent72jefMI
बता दें कि एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब पर अमर्यादित बयान देने को लेकर नूपर शर्मा को बीजेपी ने पार्टी से हटा दिया था. इतना ही नहीं भाजपा ने आधिकारिक रूप से नूपुर शर्मा को फ्रिंज एलिमेंट करार दिया था. उस दौरान कतर सहित तमाम मुस्लिम देशों की तरफ से नूपुर शर्मा के बयान की निंदा की गई थी और देशभर में प्रदर्शन हुए थे.
यह भी पढ़ें: शाहरुख ने क्यों खाली किया मन्नत, रेंट पर लिया नया मकान, ये होगा नया ठिकाना
मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि नूपुर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है. पोस्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को टैग करते हुए नूपुर शर्मा ने लिखा ''दीदी को दिल्ली की मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर ढेरों शुभकामनाएं. संगठन में अपनी कर्मठता, कार्यकुशलता व सरल स्वभाव से सभी की प्रिय बहन दिल्ली को चहुंमुखी विकास, नई दिशा व ऊंचाइयों से संवारे ऐसी मनोकामना है. आप को हर पटल पर सफलता प्राप्त हो ऐसी प्रभु से प्रार्थना है.''
यह भी पढ़ें: हिजाब, दाढ़ी रखने पर बैन के बाद इस मुस्लिम देश ने महिलाओं के लिए उठाया एक और बड़ा कदम
“You can fool all of the people some of the time, and some of the people all of the time, but you cannot fool all of the people all of the time.”#DelhiElectionResults pic.twitter.com/D52pGSlWIx
— Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) February 8, 2025
इससे पहले उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने एक्स पर लिखा था ''आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को मूर्ख बना सकते हैं, और कुछ लोगों को हर समय मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय मूर्ख नहीं बना सकते.'' इस पोस्ट में नूपुर शर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था.