नई दिल्ली: सेंट्रल रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित होटल राजेंद्र पैलेस में चल रहे गैरकानूनी देह व्यापार का पर्दाफाश करने में कानपुर पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. इस ऑपरेशन की कमान संभालने वाली एसीपी कैंट आकांक्षा पांडे की रणनीति और त्वरित कार्रवाई की हर तरफ तारीफ हो रही है.
#कानपुर
— Asif Khan ???????? (@Asif_1k) August 24, 2025
शहर के बीचों-बीच चल रहा था 'गंदा खेल'!
ACP कैंट आकांक्षा पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलबाजार क्षेत्र के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़।
इस होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पूर्व में भी किया था भंडाफोड़।@kanpurnagarpol @dgpup pic.twitter.com/bW3QpbTbY2
पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में रात के समय अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जहां यात्रियों को पैसे लेकर लड़कियां मुहैया कराई जाती हैं. इस जानकारी के आधार पर एसीपी आकांक्षा पांडे ने एक गोपनीय योजना बनाई. एक पुलिसकर्मी को सादे कपड़ों में ग्राहक बनाकर होटल भेजा गया. जैसे ही वह होटल पहुंचा, कर्मचारियों ने उससे लड़कियों के लिए बात शुरू की और 1000 से 2000 रुपए तक के रेट बताए.
पुलिसकर्मी ने तुरंत अपनी टीम को संकेत दिया, जिसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारा. इस दौरान होटल के कमरों से तीन महिलाओं और पांच युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. पुलिस ने होटल मैनेजर हर्ष गुप्ता को भी हिरासत में लिया. जांच में पता चला कि ये लड़कियां कानपुर और आसपास के इलाकों से लाई जाती थीं.
एसीपी आकांक्षा पांडे ने बताया कि यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई. उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने सावधानीपूर्वक योजना बनाकर इस रैकेट का खुलासा किया. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की लोग सराहना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ "नजरबंद"? अमित शाह ने खोला इस्तीफे का राज!
यह भी पढ़ें: झारखंड CSR कॉन्क्लेव 2025 में अडाणी पावर लिमिटेड का दबदबा! मिला "चेंज मेकर अवॉर्ड"
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वालों की जेब पर पड़ी महंगाई की मार, आठ साल में पहली बार इतना बढ़ा किराया
यह भी पढ़ें: हनुमान या नील आर्मस्ट्रांग? पहला अंतरिक्ष यात्री कौन था? अनुराग ठाकुर के बयान पर विवाद