ट्रंप का बोले- ''सीरिया-लेबनान से सेना वापस बुलाओ'', नेतन्याहू ने कहा, ''NO... सीमा सुरक्षा के लिए जरूरी है मौजूदगी''

Amanat Ansari 16 Jul 2026 04:51: PM 1 Mins
ट्रंप का बोले- ''सीरिया-लेबनान से सेना वापस बुलाओ'', नेतन्याहू ने कहा, ''NO... सीमा सुरक्षा के लिए जरूरी है मौजूदगी''

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से दक्षिणी सीरिया और दक्षिणी लेबनान से इजरायली सैनिकों को वापस बुलाने का आग्रह किया है. ट्रंप का मानना है कि इन क्षेत्रों में इजरायल की सैन्य मौजूदगी से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है. अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने पिछले हफ्ते नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की.

इसमें उन्होंने साफ कहा, ''वे आपको वहां नहीं चाहते. आपको अपनी सेना वापस बुला लेनी चाहिए.'' ट्रंप ने दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली सैनिकों के बारे में भी यही संदेश दिया. यह बातचीत उस दिन के ठीक बाद हुई जब ट्रंप ने NATO समिट के दौरान सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से मुलाकात की थी. अमेरिका दोनों देशों के बीच नई सुरक्षा व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रहा है.

नेतन्याहू ने ट्रंप के सुझाव से असहमति जताई. उनका कहना है कि दक्षिणी सीरिया और लेबनान में इजरायली सेना की मौजूदगी इजरायल की सीमाओं की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी बयान जारी कर ‘सुरक्षा क्षेत्र’ बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया.

दिसंबर 2024 में बशर अल-असद सरकार के पतन के बाद इजरायल ने इन इलाकों में सैन्य तैनाती बढ़ाई थी. अमेरिका चरणबद्ध तरीके से सेना हटाने का प्रस्ताव दे रहा है, लेकिन इजरायल अभी तैयार नहीं दिख रहा. इजरायल में करीब 3 महीने बाद चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते कई मंत्री इन क्षेत्रों में स्थायी नियंत्रण बनाए रखने के पक्ष में हैं.

Donald Trump Netanyahu Lebanon Syria IDF Syria IDF Lebanon IDF

Recent News