शिकायत के लिए थाने पहुंची महिला पर ही मुकदमा, खबर मिलते ही महिला हुई बेहोश

Amanat Ansari 27 Mar 2026 09:31: PM 1 Mins
शिकायत के लिए थाने पहुंची महिला पर ही मुकदमा, खबर मिलते ही महिला हुई बेहोश

UP Police News: अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जहां न्याय मांगने पहुंची एक महिला को पुलिस ने उल्टा आरोपी बना दिया. ममता देवी, जो टप्पल के जट्टारी इलाके के गांव मांदक की रहने वाली हैं, पिछले एक साल से अपने घर में हुए विद्युत शॉर्ट सर्किट की वजह से भारी नुकसान झेल रही थीं. करीब 22 लाख रुपए का माल-असबाब जलकर राख हो गया था.

इसके बाद से वह बिजली विभाग की लापरवाही, खराब केबल न बदलने और मीटर न लगाने की शिकायत लेकर बार-बार अधिकारियों के पास जा रही थीं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. तंग आकर 24 मार्च को महिला जट्टारी पुलिस चौकी पहुंची और विद्युत विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की गुहार लगाई. यहां पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की.

महिला ने यह सब मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया. जब पुलिसवालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने उनका फोन छीन लिया. इस अपमान और निराशा से टूटकर ममता देवी ने चौकी परिसर में ही मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश कर दी. हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचा लिया.

इसके बजाय कि पुलिस महिला की शिकायत पर विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई करती, उन्होंने उल्टा पीड़ित महिला पर ही सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर दिया. यह मुकदमा एसआई शगुन सोम ने दर्ज किया है. मुकदमा दर्ज होने की खबर सुनते ही महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें टप्पल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा. 

Aligarh Police UP Police Police News Aligarh News

Recent News