फर्रुखाबाद में दूसरे समुदाय के लड़कों पर लगा लड़की को उठा ले जाने का आरोप, एडीजी ने खुद लिया संज्ञान

Amanat Ansari 08 Feb 2026 03:46: PM 1 Mins
फर्रुखाबाद में दूसरे समुदाय के लड़कों पर लगा लड़की को उठा ले जाने का आरोप, एडीजी ने खुद लिया संज्ञान

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना की खबर सामने आई है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, एक 17 वर्षीय लड़की शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे घर से गायब हो गई. परिवार के सदस्यों का दावा है कि दो युवकों ने उसे जबरदस्ती अपनी जीप में बैठाकर ले गए.  

यह भी पढ़ें: BJP के पूर्व विधायक के घर हुई चोरी, तो कांग्रेस के वर्तमान विधायक ने चोर को इनाम देने का किया ऐलान

घर की जांच करने पर पता चला कि कमरे में रखा बॉक्स खुला था और उसमें से करीब 1 लाख 15 हजार 700 रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण गायब थे. लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि ये युवक दूसरे समुदाय से हैं और पहले से ही लड़की से संपर्क में थे.

यह भी पढ़ें: इंजेक्शन लगाने के बहाने झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के निजी अंगों को छुआ, मचा हंगामा

परिवार का कहना है कि लड़की की मां ने पहले भी इस युवक से बातचीत पर आपत्ति जताई थी और पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब लड़की के लापता होने के बाद दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, लेकिन अभी तक लड़की का पता नहीं चला है. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की और जांच में ढिलाई बरती जा रही है.  

यह भी पढ़ें: अखिलेश ने नंदलाल को दिया 1 लाख का इनाम! "फॉर्म-7 में साजिश लगाया आरोप

मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद कानपुर जोन के एडीजी ने खुद संज्ञान लिया है. उनके निर्देश पर फतेहगढ़ पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच चल रही है और आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी. परिवार अब लड़की की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है और उच्चाधिकारियों की ओर से हो रही निगरानी से उन्हें कुछ राहत मिली है.

Love Jihad Farrukhabad News Farrukhabad Crime Farrukhabad Kidnapping

Recent News