विश्वभर में आज International Yoga Day मनाया जा रहा है. इसी बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली लेज़र वैली में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोसाइटी के निवासियों ने मिलकर योग अभ्यास किया.
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर को कब मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा? PM मोदी ने दिए संकेत

वैसे तो सोसाइटी के इस पार्क में रोज योग अभ्यास होता है, पर आज योग दिवस पर बड़ी संख्या में भागीदारी योग के प्रति लोगों का समर्पण दिखाता है.

बताते चलें कि योग भले ही वर्तमान में काफी चलन में है, लेकिन इसका इतिहास कई वर्षों पुराना है. बीते कुछ समय से दुनियाभर में योग काफी प्रचलित हो चुका है.

देश-विदेश में लोग अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर रहे हैं.

योग के बढ़ते चलन और इसकी महत्वता के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 21 जून को International Yoga Day मनाया जाता है.

इस मौके पर दुनियाभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और विश्वभर के नेता राजनेता सहित आम लोग योग करते नजर आते हैं.