पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने इन देशों को मिलाया फोन...भारत ने किया स्वागत

Sandeep Kumar Sharma 16 Aug 2025 05:32: PM 2 Mins
पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने इन देशों को मिलाया फोन...भारत ने किया स्वागत

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के बाद दुनिया भर के कई राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत की. इनमें पहले नंबर हैं, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की. ट्रंप ने जेलेंस्की को पुतिन के साथ बातचीत का पूरा अपडेट दिया. इसके बाद ट्रंप ने नाटो देशों के शीर्ष नेताओं को फोन मिलाया. साथ ही अन्य यूरोपीय देशों के साथ भी जानकारी साझा की.

व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ-साथ यूरोपीय देशों के शीर्ष नेताओं के साथ भी लंबी बातचीत की. हालांकि, अभी तक बातचीत की पूरी डिटेल नहीं आई है. इस दौरान ट्रंप ने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी बात की. इसकी पुष्टि वॉन की प्रवक्ता ने भी की है. इनके अलावा ट्रंप ने नाटो सचिव मार्क रूटे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, जर्मनी, पोलैंड, फिनलैंड, इटली और ब्रिटेन के शीर्ष नेताओं के साथ लंभी बातचीत की.

बता दें कि पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने अभी तक कोई भी बात ठीक से जाहिर नहीं की और मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. वहीं यूरोपीय देशों के साथ क्या बातचीत हुई है, इस पर भी स्पष्टिकरण नहीं आया है. इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका की यात्रा पर जाने की बात कही है.

इधर भारत ने ट्रंप-पुतिन मुलाकात का स्वागत किया है. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच हुई मीटिंग का स्वागत करता है. शांति की दिशा में उनका नेतृत्व सराहनीय है. भारत की ओर से आगे कहा गया है कि कोई भी रास्ता बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है. दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत देखना चाहती है.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई हाई-प्रोफाइल शिखर वार्ता बिना किसी निर्णय की संपन्न हुई. यह वार्ता यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने या रोकने को लेकर हो रही थी. यूक्रेन 1945 के बाद से यूरोप में सबसे घातक संघर्ष से जूझ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कारगर बातचीत, लेकिन लगभग तीन घंटे की शिखर वार्ता के बाद भी कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया.

यह भी पढ़ें: क्या टैरिफ में राहत मिलेगी? ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद रूसी तेल खरीदने वालों पर क्या कहा...

यह भी पढ़ें: ''भारत विभाजन'' के लिए जिन्ना, माउंटबेटन, गांधी, पटेल और नेहरू में से कौन जिम्मेदार? NCERT मॉड्यूल पर छिड़ा विवाद

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव हारे, राहुल को काला झंडा दिखाया, आजम को धमकी, अब 'उदयपुर फाइल्स' बनाने वाले ने हिंदुओं पर की अभद्र टिप्पणी

Vladimir Putin Donald Trump Zelensky European countries

Recent News